{"_id":"56eef68d4f1c1bbe34f15296","slug":"five-houses-turn-to-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से पांच घर राख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से पांच घर राख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के मदरा गांव मे आग लगने से छप्पर का मकान जल कर हुए राख।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। बनकटी ब्लॉक के मदरा और कुदरहा क्षेत्र के पिपरपाती मुस्तहकम गांव में आग लगने से पांच घर राख हो गए। उसमें काफी नुकसान हुआ। इस दौरान एक महिला झुलस गई।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक के मदरा गांव निवासी बहरैची पुत्र राम प्यारे के रिहाइशी घर में उस समय आग लग गई, जब 20 मार्च की भोर में पूरा परिवार सो रहा था।
अचानक साढ़े तीन बजे आग की लपटों की गर्मी से बहरैची की नींद खुल गई। घर जलता देख गुहार लगाने लगे। बहरैची की गुहार सुन कर जब तक लोग इकट्ठा हो कर आग पर काबू पाते। तब तक पूरा घर राख की ढेर में तब्दील हो गया। बकौल बहरैची, घर में रखे अनाज, बर्तन, कपड़े, जेवर और 7000 रुपये नकद जल गए।
विज्ञापन
बर्तन और जेवर पिघल गए। आग से बहरैची की 70 वर्षीय मां चनरा देवी झुलस गईं। उनका एक मवेशी भी झुलस गया है। गांव के लोगों ने जिला प्रशासन से तुरंत सहायता देने की मांग की है ताकि उन लोगों को भुखमरी से बचाया जा सके। समाचार लिखे जाने तक राजस्व व पुलिस के लोग नहीं पहुंचे थे।
कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार, पिपरपाती मुस्तहकम गांव में त्रिभुवन यादव के घर में गेहूं पीसने और धान कुटाई की मशीन वाले घर में लगी आग ने देखते देखते भयावह रूप धारण और एक के बाद कई घर को अपने चपेट में ले लिया। जब तक लोग कुछ कर पाते वहां बसे तीन और घर को जला कर राख कर दिया। इस आग की चपेट में दो जानवर झुलस गये। इसके अलावा राम नारायण पुत्र राम शंकर, राम रक्षा पुत्र रामशंकर, बाबुराम पुत्र रामशंकर का भी घर पूरी तरह जल गया।
आग में जले चारों घरों में से त्रिभुवन यादव के घर 22 अप्रैल को लड़की की शादी भी है। सब कुछ जल कर खाक हो जाने के वजह से परिवार को चिंता है कि अब बेटी के हाथ कैसे पीले होंगे। इस मौके पर लेखपाल कानून गो और उप जिला अधिकारी बस्ती सदर राम प्रसाद पहुंचे।