फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five arrested in attack on police

पुलिस पर हमला करने वाले पांच गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती Updated Sun, 29 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत औड़जंगल के प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में बने मतदान केंद्र पर शनिवार को मतदान के दौरान बवाल करने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में छह नामजद और 25 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी कर  लिया है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में बने मतदान केंद्र पर मोबाइल ड्यूटी पर पहुंचे उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद ने मतदान केंद्र पर भीड़ को हटाने का प्रयास किया तो ग्रामप्रधान पद के प्रत्याशी की ओर से आरोप लगाया गया कि पुलिस के लोग उनके वोटरों को बार बार भीड़ हटाने के बहाने भगाया जा रहा है।
विज्ञापन


 इसी बीच किसी समर्थक ने डंडे लेकर उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद पर वार कर दिया, जिससे इनके दाहिने हाथ में गंभीर चोट लग गई। इसकी खबर लगते ही भारी संख्या में पुलिस बल मतदान केंद्र पर पहुंचकर भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले व रबर की बुलेट दागी गईं। इसके बाद भीड़ मतदान केंद्र से हटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनहा थाने के उपनिरीक्षक दुर्गाप्रसाद के तहरीर पर थाने में औड़जंगल टोला बनकटवा बड़ा के अजीत चौधरी, आदित्य चौधरी पुत्रगण रामराज चौधरी, राजू पुत्र तुलसीराम, रमेश यादव पुत्र काली प्रसाद, सूरजूपुर गांव के ओमप्रकाश चौधरी पुत्र रामजियावन व औड़जंगल खास के रमेशचंद पुत्र नागेश्वर सहित 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

थानाध्यक्ष निर्भय नरायन सिंह ने  बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


नामजद आरोपियों में से एक आदित्य चौधरी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं आरोपी बनाए गए अज्ञात लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed