{"_id":"58bc57194f1c1b9069e7ea06","slug":"fire-caught-in-9-huts-an-woman-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरकैला में नौ घर जले, महिला झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरकैला में नौ घर जले, महिला झुलसी
basti
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : ramesh mishra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायघाट।
कलवारी क्षेत्र के चरकैला गांव में रविवार की दोपहर लगी आग ने नौ झोपड़ियों को राख कर दिया। बुझाने के प्रयास में एक महिला झुलस गई जबकि दो गायों की मौत हो गई। किसी भी घर में अनाज, कपड़े आदि नहीं बचे।
दोपहर करीब डेढ़ बजे चरकैला गांव के ख़ुशी यादव के घर पत्नी राजकुमारी खाना बना रही थीं। अचानक एक चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। घर के लोग शोर मचाते हुए आग बुझाने का प्रयास करने लगे। तेज हवाओं के झोंके के चलते आग ने थोड़ी ही देर में और भी झोपड़ियों को अपनी जद में ले लिया। गांव वालों ने 100 नंबर पर सूचना दी। दमकल गाड़ियों के पहुंचने के पहले आग की विनाशलीला काफी हदतक आगे बढ़ चुकी थी। ख़ुशी यादव की पत्नी राजकुमारी गंभीर रूप से झुलस गईं। दो गायों की जलने से मौत हो गई जबकि एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई है।
तेज हवाओं के चलते आग का दायरा बढ़ गया। गांव के लोग मशक्कत करते रहे तब तक राम नयन, हीरालाल, हरीराम, सहदेव, राम सजीवन, महेंद्र, रूप नारायण, राम प्रसाद की भी झोपड़ियां भी राख हो गईं। किसी के भी घर खाने पीने से लेकर अनाज बर्तन, कपड़ा कुछ भी नहीं बचा। मौके पर अग्निशमन दल के अलावा क्षेत्रीय लेखपाल और कलवारी थाने के दरोगा पीएन सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। ग्राम प्रधान परशुराम यादव ने शाम समय के भोजन के अलावा प्रत्येक पीड़ित परिवार को दस-दस किलो राशन की व्यवस्था की है। आग में ऐसे दो लोगों का घर जल गया, जिनके यहां जून में बेटी की शादी है।
विज्ञापन
आंख के सामने राख हुए अरमान
गायघाट।
चरकैला गांव के हरिराम और राम नयन की आंख के सामने उनके सैकड़ों अरमान जलकर राख हो गए। तीन महीने बाद घर आने वाली बारात के स्वागत-सत्कार के लिए अभी से तैयारी करने लगे थे। तमन्ना थी कि धूमधाम से बेटी के हाथ पीले करके विदाई करेंगे लेकिन चूल्हे से उठी एक चिंगारी ने मंसूबे पर पानी फेर दिया।
गांव के ख़ुशी यादव की गृहस्थी राख करने के बाद राम नयन, हीरालाल, हरीराम, सहदेव, राम सजीवन, महेन्द्र, रूप नारायण, राम प्रसाद के भी घर को आग ने आगोश में ले लिया। ग्राम प्रधान परशुराम यादव कहते हैं कि हरिराम के बेटी साधना की शादी पांच जून को तो राम नयन की बेटी बृज कुमारी की शादी दो जून को है। पीड़ितों ने बताया कि शादी के लिए धीरे-धीरे सामान जुटाया जा रहा था। किसे मालूम था कि आग में सब कुछ तबाह हो जायेगा। इनके पास ज्यादा खेती भी नहीं है। राम नयन के पास दो बीघा और हरीराम के पास तीन बीघा खेत है।