{"_id":"571136754f1c1b07174a6b92","slug":"fire-brigade-with-water-tank-will-be-ready-24-hrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर के साथ तैयार रहेगा फायर बिग्रेड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर के साथ तैयार रहेगा फायर बिग्रेड
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
थाने में खड़ी फायर ब्रिगेड
- फोटो : Bureau
बस्ती। नियमित बड़े पैमाने पर हो रहे अग्निकांड और उससे मकान, पशु एवं फसल के व्यापक नुकसान को लेकर सरकारी तंत्र सक्रिय हो गया है। कमिश्नर के निर्देश पर एडीएम ने सभी एसडीएम और जिलाअग्निशमन अधिकारी को मुख्यालय पर रहकर राहत कार्य करने के निर्देश दिया है। शमन अधिकारी को फायर बिग्रेड और पानी का टैंकर 24 घंटे तैयार रखने को कहा गया है। साथ ही सभी राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
कमिश्नर के निर्देश का हवाला देते हुए एडीएम राकेश कुमार सिंह ने जिला अग्नि शमन अधिकारी और सभी एसडीएम से कहा है कि वर्तमान समय में गर्मी का मौसम चल रहा है। तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। तेज हवाओं के चलते आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके चलते किसानों की फसलों के साथ मकान, पशु व जन हानि की आशंका रहती है। एडीएम ने बताया कि इसके लिए राजस्व के अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे मौके पर समय से राहत कार्य पहुंचाया जा सके। बताया कि इसकी मानिटरिंग प्रतिदिन खुद कमिश्नर कर रहे हैं।