फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR ragistered against inspector

दरोगा के खिलाफ एफआईआर

Sun, 26 Feb 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 26 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
FIR ragistered against inspector
Shimla Police
कलवारी थाने में तैनात दरोगा ने लापरवाही से कार चलाते हुुए कलवारी मुस्तहकम गांव के सामने 10 वर्षीय बालक को कुचल दिया था। संवेदनहीनता यह कि बजाए घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के, दरोगा मौके से भाग खड़ा हुआ। गायघाट में मुख्यमंत्री की सभा के चलते भीड़ ज्यादा थी, इसलिए उसे कार छोड़कर भागना पड़ा। मृतक के पिता की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ कलवारी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया है।   
विज्ञापन


शनिवार को कलवारी  मुस्तहकम निवासी सुमंत के 10 वर्षीय बेटे मोनू को घर के पास टांडा की तरफ से आ रही एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे के बाद कार लेकर चालक भागा तो ग्रामीणों ने पीछा किया। इधर जिला अस्पताल में मोनू की मौत की सूचना से आक्रोशित ग्रामीणों ने  टांडा-कलवारी मार्ग जाम कर दिया था। मोनू के पिता सुमंत का आरोप है कि हादसे के बाद दरोगा गायघाट के पास गाड़ी छोड़कर सीएम सुरक्षा की ड्यूटी में चले गए। थानाध्यक्ष कलवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज  कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed