फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Female death due to gambler's grip

बोलेरो की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 22 Apr 2019 12:38 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 22 Apr 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Female death due to gambler's grip
बोलेरो की चपेट में आने से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज (बस्ती)। अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जाते समय बाइक सवार महिला बोलेरो की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। साथ जा रहे बेटा-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


 दुबौलिया थाने के पंडुलघाट भरकहवा के सोमन जायसवाल दिल्ली में पेंटिंग का काम करते हैं। उनका परिवार गांव में रहता है। रविवार को अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने के लिए उनकी पत्नी लक्ष्मी अपने बेटे सुरेंद्र और बेटी पूनम के साथ बाइक से निकलीं। सुबह 11 बजे अयोध्या फ्लाईओवर पर पीछे से पहुंची बोलेरो से बाइक में टक्कर लग गई। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठीं 45 वर्षीय लक्ष्मी सड़क पर गिर पड़ीं। दुर्भाग्य से बोलेरो का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया,  जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो  गई। इस हादसे में बाइक चला रहा 20 वर्षीय बेटा सुरेंद्र और बीच में बैठी बेटी 24 वर्षीय पूनम गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed