फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   fail in board exam, girl suicided

बस्ती में फेल होने से आहत किशोरी ने जान दी

Mon, 16 May 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
fail in board exam, girl suicided
आत्महत्या - फोटो : ANI

विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में फेल होने से आहत नगर थानाक्षेत्र के राजघाट निवासी छात्रा शालू ने पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। राहगीरों ने सूनसान जगह पर स्थित इमली के पेड़ में फंदा लगाते देख शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग उसके पास पहुंचते, वह फंदे से झूल गई। आनन-फानन में लोगों ने उसे पेड़ से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

सूर्य कुमारी बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली बहरैची निषाद की पुत्री शालू रविवार को गांव के बाकी लड़के-लड़कियों के साथ नगर बाजार स्थित साइबर कैफे में अपना रिजल्ट देखने गई। उसे जब फेल होने की जानकारी हुई तो रोते हुए घर पहुंची। कुछ देर तक एकांत में उदास बैठी रही। दोपहर में करीब ढाई बजे एकाएक शालू घर से निकली और ग्राम देवता के स्थान के पास एकांत में स्थित इमली के पेड़ से लटक गई। 
विज्ञापन


शालू के पिता खाड़ी देशों में नौकरी करते रहे, इसके बावजूद घर की माली हालत ठीक नहीं है। दो भाई अनिल (27) व विजय (25) के अलावा तीन बहनों पूनम (23) व नीलम (21) के बाद शालू सबसे छोटी थी। इसीलिए सबसे दुलारी थी। उसके इस कदम से पूरा परिवार बदहवास है। ग्राम प्रधान राम कृपाल यादव ने कहा कि  शालू गांव की उन लड़कियों में थी,जिनसे कुछ बेहतर करने उम्मीद की जाती है। मगर उसका फेल होना आश्चर्यजनक है। उसकी मौत से सभी आहत हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed