{"_id":"6a89e23951330d34cb057788","slug":"81-accused-arrested-in-56-drug-related-cases-over-eight-months-una-news-c-93-1-ssml1048-203268-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आठ माह में नशे के 56 मामलों में 81 आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आठ माह में नशे के 56 मामलों में 81 आरोपी किए गिरफ्तार
Sat, 22 Aug 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
ऊना। नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वर्ष 2026 के पहले आठ माह में पुलिस ने नशे से जुड़े 56 मामलों में कार्रवाई करते हुए 81 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ और नशीली दवाएं बरामद की हैं। शनिवार को पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने यह जानकारी दी।
सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने इस वर्ष अब तक 1.384 किलोग्राम चिट्टा, नौ किलोग्राम गांजा और 2203 किलोग्राम भुक्की बरामद की है। इसके अलावा 35 हजार नशीली गोलियां भी पुलिस के हाथ लगी हैं। नशे के कारोबार से अर्जित ड्रग मनी पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। कार्रवाई के दौरान 5,83,300 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ केवल गिरफ्तारी तक सीमित कार्रवाई नहीं कर रही, बल्कि नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति को भी जब्त और फ्रीज करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अंब थाना क्षेत्र में फरवरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
मामले में एक अन्य आरोपी को अदालत से जमानत मिल चुकी है। पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले के मुख्य आरोपी संजीव कुमार निवासी गोंदपुर बनेहड़ा और उसकी पत्नी की संपत्ति फ्रीज की गई है। इसमें दो मंजिला रिहायशी भवन, आठ मरला जमीन, दो एलएमवी वाहन, एक गुड्स ट्रांसपोर्ट एलएमवी वाहन, एक बैंक खाता और नौ पोस्टल सेविंग खाते शामिल हैं। इन सभी संपत्तियों की कुल कीमत 85,75,012 रुपये आंकी गई है।