फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   extra 15 vehicle seizes

काफिले में इजाजत से अधिक 15 वाहन सीज

Tue, 21 Nov 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Nov 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
extra 15 vehicle seizes
सपा के रोड शो के दौरान बिना अनुमति के शामिल गाड़ियां सीज होने पर जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव की एसपी से नोकझोंक हो गई। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
बस्ती। निकाय चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पुलिस प्रशासन ने तेवर दिखाते हुए बिना इजाजत काफिले में शामिल 15 वाहन सीज कर दिया। सपा प्रत्याशी के पक्ष में निकाला गया जुलूस कंपनीबाग चौराहे के पास जब पहुंचा तो एसपी संकल्प शर्मा व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंद्रमोहन गर्ग ने रोक लिया। अनुमति से अधिक 15 वाहन पाए गए।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि प्रचार की अनुमति से संबंधित कागजात न दिखा पाने की वजह से सभी वाहनों को सीज कर कोतवाली भेजा गया है। प्रत्याशी के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। सोमवार को सपा प्रत्याशी ने पैदल जुलूस की अनुमति ली।
विज्ञापन


दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे शहर के कंपनी बाग से गांधीनगर की तरफ जब जुलूस बढ़ा तो सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव के पीछे काफी वाहन देख एसपी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने रोका। सिर्फ जिलाध्यक्ष के अलावा अन्य किसी गाड़ी का पास नहीं था। काफी देर तक रास्ते में काफिला खड़ा होने से जाम लग गया। जब कोई कागज नहीं दिखा पाए तो एसपी ने कोतवाल विजयेंद्र सिंह को बुलाकर 15 वाहन कोतवाली भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed