{"_id":"572ce8b74f1c1b44265cd44a","slug":"exploring-after-asking-the-bank-account-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिटेल पूछकर खंगाल लिया बैंक अकाउंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिटेल पूछकर खंगाल लिया बैंक अकाउंट
basti
Updated Sat, 07 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेक जालसाजों ने फिर एक एक शख्स को अपना निशाना बनाया। शख्स को खाता बंद हो जाने की सूचना देकर डिटेल ली और 35 हजार रुपये खाते से गायब कर दिए।
गांधी नगर के तुरकहिया मोहल्ले में रहने वाले मोहम्मद रफीक की मोबाइल पर जालसाजों ने 7781054026 नंबर से फोन करके खुद को बैंक का अधिकारी बताया। खाता ऑनलाइन करने, एटीएम अलर्ट जैसे तकनीकी शब्दजाल में उलझाकर गोपनीय जानकारी हासिल कर ली।
कुछ देर बाद जब मोबाइल पर रुपये ड्रा होने के मैसेज आने लगे तब खातेदार के होश उड़ गए। देखते देखते 35हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली गई। टोल फ्री नंबरों पर माथापच्ची करने के बाद जब कोई फायदा नहीं हुआ तो थक हारकर रफीक ने पुलिस को जानकारी दी।
शुक्रवार को रिपोर्ट लिखवाने कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने बताया कि बुधवार को करीब 11 बजे उनके पास फोन आया था। जिसके बाद से खाते से रकम निकालने का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन
बाद में केंद्रीय यूनिट से संपर्क करके खाते का डिटेल लिया गया तो पता चला कि जालसाज ने 19995 रुपये पे-टीएम ( मोबाइल रिचार्ज करने की एजेंसी) रिचार्ज कर लिया। इतना ही नहीं, उसने 10,999 रुपये दूसरे मोबाइल में रिचार्ज किया गया,जबकि 4999 रुपये के दूसरे सामान क्रय कर लिए।
पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर सिंह का कहना है कि उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एयरटेल कंपनी के जिस नंबर से काल आई थी, उसका जब डिटेल खंगालने की कोशिश की गई तो पुलिस को निराशा हाथ लगी। वह नंबर फेक रिसीव बता रहा है, जिसका मतलब फर्जी तरीके से एक्टिवेटेड सिम से कॉल की गई। हालांकि लोकेशन बिहार-झारखंड का जरूर पता चला, जिससे कयास लगाया जा रहा है कि इस तरह की धोखाधड़ी करने के लिए कुख्यात झारखंड के जामताड़ा जिले से ही यह खेल किया गया है।