{"_id":"5a4a7b704f1c1b686a8bd00a","slug":"encroachment-in-government-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन और राजस्व की जमीनों पर बन रहे मकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन और राजस्व की जमीनों पर बन रहे मकान
basti
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर बने अवैध मकान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। हर्रैया तहसील एवं गौर ब्लॉक के ग्राम पंचायत डमरुआ जंगल में वन और राजस्व विभाग की जमीनों पर मकान और दुकान का निर्माण कराए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई लोगों ने प्रधान, लेखपाल और वन दरोगा की मिली भगत से मकान और दुकान का निर्माण करा लिया और करवा भी रहे हैं। इसकी शिकायत होने पर डीएम अरविंद कुमार सिंह ने एसडीएम हर्रैया को जांच और कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है।
डीएम से की गई शिकायत में कहा गया है कि पिछले एक साल से वन और राजस्व की सड़क किनारे कीमती जमीनों पर कई लोगों ने मकान और दुकान का निर्माण करवा लिया है। कहा गया कि इस क्षेत्र में पिछले कई साल से सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हो रहा है, शिकायतें की जाती हैं, मगर कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं होता, अलबत्ता अतिक्रमण की शिकायत के नाम पर शोषण अवश्य किया जाता है। एसडीएम दिनेश कुमार कि तीन शिकायतें मिलने पर वह स्वयं गांव में गए थे। अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया गया है। उसके बाद मकानों और दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।