फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   electric worker beaten oat substation

संविदा विद्युत कर्मचारी की पिटाई, आपूर्ति ठप

Fri, 14 Jun 2019 12:15 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 14 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
electric worker beaten oat substation
डेमो - फोटो : डेमो
हर्रैया। गुरुवार रात को 10 से 12 की संख्या में युवकों ने विद्युत उप केंद्र पर पहुँच कर जमकर उत्पात मचाया। केंद्र पर तैनात संविदा कर्मी की पिटाई करने के बाद तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही सभी भाग खड़े हुए। साथी कर्मी की पिटाई के विरोध में उप केंद्र के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप कर दी।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद ही आपूर्ति बहाल करने की मांग पर अड़े रहे। रात करीब साढ़े आठ बजे जिवधरपुर राय गांव के 10-12 युवक विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। मौजूद संविदा कर्मी  मठउ से शट डाऊन वापस करने को लेकर गाली गलौज करते हुए हंगामा करने लगे। मना करने पर उसकी पिटाई कर दी। हंगामा कर रहे युवकों ने पैर मारकर दरवाजा तोड़ दिया और अभिलेखों को उठाकर फेंक दिया। 
विज्ञापन

काफी हो हल्ला मचने पर आसपास के कर्मी एकत्रित हो गए और बीच बचाव किया।सूचना पर पहुँची पुलिस टीम का वाहन देखते ही उपद्रवी युवक भाग निकले।सूचना पाकर बड़ी संख्या में विद्युत कर्मी उप केंद्र पर एकत्रित हो गए। आक्रोशित कर्मी  सभी फीडरों की आपूर्ति बंद करते हुए आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे। उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद सभी थाने पहुंच गए। देर रात तक सभी बिजली कर्मचारी थाने पर जुटे हुए थे। समाचार लिखे जाने तक बेलभरिया, महराजगंज, छावनी केशवपुर, फीडरों की आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं आने से परेशान लोग घरों से बाहर टहलते हुए दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed