फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   drowned young girl body found in kuano

गोताखोरों को मिली कुआनो में कूदी किशोरी की लाश

Thu, 28 Mar 2019 11:22 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 28 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
drowned young girl body found in kuano
पंचनामा बनाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
गौर (बस्ती)।  शिवाघाट पुल से बुधवार शाम करीब चार बजे कुआनो में कूदी 15 वर्षीय रूबी का शव बृहस्पतिवार की सुबह गोताखोरों ने ढूंढ निकाला। पुलिस के बुलावे पर गोताखोरों की टीम पहुंची थी। 
विज्ञापन

पिता तिलकराम का कहना है कि 10वीं के बाद माली हालत ठीक न होने के कारण पढ़ाई छोड़वानी पड़ी। बीच में वह बीमार भी रहने लगी और मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक गौर संजय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटनास्थल से बरामद किशोरी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। रूबी के घर वालों ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन

पिता के अनुसार बुधवार को दोपहर का खाना खाने के बाद वह पत्नी के साथ खेत में फसल काटने चला गया। घर पर अकेली बची रूबी दरवाजा बंद कर बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल पड़ी। आसपास के लोगों ने बताया कि मोबाइल पर किसी से बात करते हुए वह शिवाघाट पुल पर पहुंची। एकाएक पुल के पर मोबाइल रखकर नदी में छलांग लगा दी कुछ देर बाद खेत में काम कर रहे उसके मां-बाप को उसके डूबने की सूचना जैसे ही मिली, दोनों अचेत होकर खेत में गिर गए। गांव के लोगों ने किसी तरह से दोनों को घटनास्थल पहुंचाया। पुल से पहले गुजरते ट्रैक्टर-ट्रॉली वाले और कुछ छात्राओं ने रूबी को डूबने से बचाने के लिए काफी कोशिश की लेकिन उसके डूब जाने की वजह से इनकी कोई तरकीब काम नहीं आई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed