फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dilip's father is also historysheeter

दिलीप का पिता भी है हिस्ट्रीशीटर

Thu, 23 Jun 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
dilip's father is also historysheeter
बैंक कर्मी से लूट के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। जिस दिलीप सोनी की धरपकड़ से पुलिस बैंक से नकदी ला रहे शख्स की लूट के पर्दाफाश में कामयाब हुई है उसके नाम कई और बड़े आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। पुलिस के पास दिलीप ही नहीं उसके पिता घनश्याम सोनी का बड़ा आपराधिक इतिहास है। 
विज्ञापन


पर्दाफाश के दौरान एसपी कृपाशंकर ने दोनों की आपराधिक पृष्ठभूमि बताई तो लोग कह बैठे, बाप नंबरी, बेटा दस नंबरी। हिस्ट्रीशीटर दिलीप सोनी उर्फ सोनू के पिता घनश्याम सोनी के कारनामों से कप्तानगंज थाने का रिकॉर्ड रंगा हुआ है। कप्तानगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर घनश्याम सोनी आजकल फैजाबाद की जेल में है।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि गलत सोहबत के कारण दिलीप कम उम्र से ही अपराधियों के संपर्क में रहा। पूर्वांचल के चर्चित अपराधी चंदन सिंह तक पहुंचने के लिए वह चंदन के खास गुर्गों के संपर्क में था। परशुरामपुर क्षेत्र को अपना गढ़ बनाकर वह गैंग के सदस्यों के साथ सुपारी लेकर हत्या और लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। उसके खिलाफ हत्या, डकैती, लूट, हत्या के प्रयास, हत्या की साजिश, आर्म्स एक्ट की धाराओं के मामलों सहित 18 संगीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस दिलीप के साथ पकड़े गए प्रदीप गौड़ को भी बड़ा बदमाश बता रही है, हालांकि जिले में उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में हत्या कर लूटी थी कार
बस्ती। पुलिस के हत्थे चढ़े दिलीप सोनी ने 2013 में लखनऊ के चिनहट में इंजीनियर की हत्या करके उनकी कार लूट ली थी। इस वारदात के बाद उसने बस्ती में नगर थानाक्षेत्र में भी एक लग्जरी गाड़ी लूटी थी लेकिन स्थानीय लोगों की पकड़ में आ गया था। 

दिलीप का आपराधिक इतिहास
1- 2009 धारा-557,380 थाना कप्तानगंज बस्ती 
2- 2010 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना कप्तानगंज
3- 2012 धारा 307,302,120बी थाना खोराबार जनपद  गोरखपुर
4- 2013 धारा 307,504,120बी थाना खोराबार  गोरखपुर
5- 2013 धारा 302,394 पीजीआई जनपद  लखनऊ
6- 2013 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली बस्ती
7- 2013 धारा 392 कोतवाली बस्ती
8- 2013 धारा  342,394,411,414 थाना नगर बस्ती
9- 2013 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नगर जनपद
10- 2013 धारा 457, 380 कोतवाली बस्ती
11- 2013 धारा 379,411,420,467,468  कोतवाली बस्ती
12- 2013 धारा 356 कोतवाली बस्ती
13- 2013 धारा 356 कोतवाली बस्ती
14- 2013 धारा 356 कोतवाली बस्ती
15- 2014 धारा 3(1)यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना नगर बस्ती
16- 2016 धारा 392 थाना परशुरामपुर जनपद
17- 2016 धारा 307 थाना मुंडेरवा बस्ती
18- 2016 धारा 7/25 आर्म्स एक्ट थाना मुण्डेरवा बस्ती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed