{"_id":"5a0b30d04f1c1bd9798bc685","slug":"died-body-found-on-rail-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक पर मिली युवक की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल ट्रैक पर मिली युवक की लाश
basti
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime scene
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साऊंघाट। ओड़वारा रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पश्चिम अप ट्रैक पर मंगलवार को युवक की क्षत-विक्षत लाश मिली। कई टुकड़े में कटे शव का कुछ हिस्सा दोनों ट्रैक के बीच मिला। निकट के गांव लोहटी के कुछ लोग रेलवे लाइन की तरफ जाने पर शव देखकर डर गए। सूचना पर पहुंची पुरानी बस्ती पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ पुरानी बस्ती का कहना है कि शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
मंगलवार को तड़के गांव के लोगों ने रेलवे गेट 197/बी से 120 मीटर पश्चिम अप ट्रैक पर कटा शव देखा। बीच में फैले खून और शरीर के कटे अंगों को देखकर लगा कि घटना के बाद कई ट्रेनें गुजर चुकी हैं। भोर में कोहरा अधिक होने से पता नहीं चला। गांववालों ने गेटमैन मनराज मीना को सूचना दी। उसने की-मैन को बुलाकर लाश ट्रैक से बाहर कराया। इसके बाद मेमो के जरिए बस्ती और ओड़वारा स्टेशन को जानकारी दी गई। बाद में पुरानी बस्ती थाने के प्लास्टिक कांपलेक्स चौकी से पुलिस पहुंची। इंचार्ज हरेकृष्ण उपाध्याय का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरकर मौत की घटना लग रही है। संभावना आत्महत्या की भी है। लेकिन शिनाख्त नहीं होने से इसका पता नहीं चल सका। ऐसे में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन