फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dharna for claim

बीमा क्लेम के लिए धरने पर बैठे भाजपाई

Sun, 01 May 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
dharna for claim
भानपुर तहसील पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना। - फोटो : अमर उजाला
भानपुर। आम आदमी बीमा योजना के तहत क्लेम के लिए दौड़ लगा रहे व्यक्ति की सुनवाई नहीं होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को एसडीएम दफ्तर के सामने धरने पर बैठ गए। धरने की जानकारी होते ही आनन फानन एसडीएम ने फाइल को डिस्पैच किया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत मझारी निवासी बृजभान वर्मा का तहसील की ओर से आम आदमी बीमा योजना के तहत बीमा किया गया था। 16 जनवरी 2015 को उनका निधन हो गया। क्लेम के भुगतान के लिए उनके बेटे तिलक राम ने 18 फरवरी को ही सभी प्रपत्रों के साथ तहसील में दे दिया। लेकिन डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी उसे बीमा का लाभ नहीं मिला। इसकी शिकायत तहसीलदार और एसडीएम से भी की पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


इससे परेशान होकर तिलकराम ने शनिवार को एसडीएम सुरेश चंद्र शर्मा सेे दोबारा शिकायत की। ध्यान नहीं देने पर तिलकराम ने भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ल से पीड़ा बताई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष समर्थकों के साथ तहसील पहुंच गए। एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। लंबित प्रकरण में त्वरित कार्रवाई की मांग सहित अभी तक मामले के बाबत लिखित जानकारी देने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने आनन-फानन फाइल तबल कर उसकी कमियों को पूरा करा कर डिस्पैच कराकर लोगों को शांत कराया। इस मौके पर भाजपा नेता अयोध्या सिंह, सुरेंद्र सिंह, उमाकांत शुक्ल, विवेकानंद पांडेय, श्याम नाथ चौधरी, कृपाशंकर श्रीवास्तव, लक्ष्मी कांत चौधरी, विकास यादव, अजय पांडेय, राम जीत चौधरी, विद्यासागर, गिरिजेश मिश्रा, जग प्रसाद, रघुपति सिंह, सूर्य नाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed