फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand for the arrest of those involved in the murder

हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग

Sun, 03 Mar 2019 12:53 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 03 Mar 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Demand for the arrest of those involved in the murder
हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। साथी अधिवक्ता जगनरायन यादव की दिन दहाड़े हुई हत्या से जिले भर के वकीलों में नाराजगी है। वकीलों ने शनिवार को भी प्रदर्शन कर मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को दिया। चेतावनी दी कि दो दिन में हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मंगलवार को भी न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को अधिवक्ताओं न्याय मार्ग पर दीवानी न्यायालय के गेट नंबर दो के सामने प्रदर्शन किया। संयुक्त बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कानून-व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हत्या में शामिल लोगों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता न्याय मार्ग से कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जहां जिलाधिकारी डॉ. राजशेखर को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। साथ ही जगनरायन के परिवार के लोगों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, दिव्यांग बेटी को सरकारी नौकरी के साथ सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस प्रदान किए जाने की मांग की। कचहरी परिसर में स्थायी पुलिस चौकी, चारदीवारी, सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग भी की। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से धन दिलाने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। अधिवक्ताओं की सुरक्षा व चारदीवारी के लिए अधिकारियों की समिति बनाई जाएगी। समिति और अधिवक्ताओं के बीच बातचीत कर उचित व्यवस्था की जाएगी।उधर, सिविल बार के अध्यक्ष बद्री प्रसाद दुबे और महामंत्री शशि प्रकाश शुक्ल ने कहा कि एसपी आफिस के पास दिन दहाड़े अधिवक्ता की हत्या से असुरक्षा का माहौल है। जनपद बार के अध्यक्ष जवाहर लाल मिश्र व महामंत्री रवि शरण सिंह ने चेतावनी दी कि हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी होने तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। यंग बार के अध्यक्ष भानुप्रताप शुक्ल, महामंत्री शेषनाथ पाठक ने बताया कि आंदोलन की आगे की रणनीति तय करने के लिए मंगलवार को बैठक होगी। विरोध प्रदर्शन में शिवपूजन मिश्र, मो. जकी खां, राजेश यादव, ध्रुव चौधरी, शैलजा पांडेय, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, कौशलेंद्र पाल, शिव नरायन पांडेय, रमाशंकर पांडेय, राजकुमार द्विवेदी, महेश कुमार श्रीवास्तव, रवि प्रताप सिंह, पावेंद्र पुरी, मारूत कुमार शुक्ला, दिलीप कुमार, राजकिशोर पांडेय, अरविंद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed