फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   declared to continue dharna

धरने से नहीं हटेंगे किसान-श्रमिक:राजेंद्र

Sat, 14 May 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
declared to continue dharna
डीएम कार्यालय पर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने पंचायत जारी रखी। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। भाकियू की पंचायत में जिला सचिव राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि किसानों की मांगें जब तक नहीं मान ली जातीं, धरना जारी रहेगा। यदि फिर भी मांगें अनसुनी की गईं तो डीएम का घेराव होगा। 
विज्ञापन


12 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू  की पंचायत शुक्रवार को भी कलेक्ट्रेट पर तीसरे दिन जारी रही। जिला सचिव राजेन्द्र प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में पंचायत के दौरान में निर्णय लिया गया कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती किसान, मजदूर हक के लिए डटे रहेंगे। चौधरी ने कहा कि किसान, मजदूर अपनी मांगों को लेकर तीन दिन से डटे हैं किन्तु जिला प्रशासन चुप्पी साधे है। यह स्थितियां खतरनाक हैं। यदि शीघ्र वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण की दिशा में पहल न हुआ तो जनपद, तहसील, ब्लॉक स्तर के बाद जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसका पूरा दायित्व जिला प्रशासन का होगा।
विज्ञापन


राम मनोहर चौधरी, डॉ.आरपी चौधरी, हरिराम किसान, फूलचंद चौधरी, गनीराम चौधरी, घनश्याम, रामफेर, मो. मुर्तजा, ओम प्रकाश आदि ने कहा कि किसान, मजदूर परेशान हैं। चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का करोड़ों बकाया है ऊपर से प्रदेश सरकार झूठे दावे कर रही है कि भुगतान हो चुका है। गेहूं क्रय केन्द्र ठप हैं, आपदा राहत धनराशि का वितरण अधर में है। वक्ताओं ने चेतावनी दी है कि प्रशासनिक अधिकारी भाकियू को आर-पार के आंदोलन के लिए बाध्य न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू लोकतांत्रिक ढंग से किसानों की मांगों को लेकर तीन दिनों से पंचायत कर रही है किन्तु प्रशासनिक स्तर पर अभी तक वार्ता भी नहीं की गई। यदि किसान उग्र हुआ तो प्रशासन की पूरी जिम्मेदारी होगी। तंत्र किसान, मजदूरों के धैर्य की परीक्षा न ले। पंचायत में राम बहाल, रामतीरथ निषाद, बक्सीर अली, मो. इश्तिहाक, कलाम, रामदेव शर्मा, राम सुरेमन चौधरी, जगदीश यादव, सर्वजीत चौधरी, यशोदा देवी, प्रभावती देवी, सावित्री देवी, केसरा देवी, शीला देवी, कमलावती, दयाशंकर, बुधिराम   आदि किसान, मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed