{"_id":"56fec97e4f1c1b3247f00106","slug":"death-in-bike-colison","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
सोनहा थाना क्षेत्र गोरखर गांव मे मार्ग दुर्घटना में मौत होने पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर स्थित देईपार पड़ाव पर मोटर साइकिल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
शुक्रवार को दिन के करीब दो बजे सोनहा थाना क्षेत्र के गोरखर गांव निवासी बाबूराम पुत्र रामफल (50) साइकिल से अपनी पत्नी शरदा के साथ बनकसिया गांव ससुराल गए थे। वापस आते समय बस्ती डुमारियागंज मार्ग पर देईपार पड़ाव के निकट पुल के पास अपने गांव की ओर मुड़ने ही वाले थे कि बस्ती के ओर तेज गति से आ रहे मोटर साइकिल सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जब तक लोग पहुंचते कि मोटर साइकिल सवार फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ पहुंचाया। पीएचसी के डाॅक्टरों ने गंभीर हालत देख बाबूराम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बाबूराम मजदूरी करके अपने परिवार की जीविका चलाते थे। उनकी मौत से पूरे परिवार पर विपत्ति का पहाड़ सा टूट पड़ा। मौत की सूचना पाते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी शारदा बदहावास हो गई तथा बच्चों को रो-रो कर बुरा हाल है।