{"_id":"578680564f1c1b117a13f0e1","slug":"cylinder-bursts-of-fire-wedding-accessories-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर फटने से आग, शादी का सामान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर फटने से आग, शादी का सामान राख
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
रूधौली थाना क्षेत्र के उमराखास गांव मे गैस सिलेण्डर का पाइप लीक होने से आग लगने से लगी लोगो की भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुधौली थाना क्षेत्र के उमरा गांव में बारातियों का भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप फट गया,जिससे आग लग गई। जब तक लोग उस पर काबू पाते तब तक काफी सामान जलकर राख हो गया। । बुधवार को राम प्रसाद गुप्ता के लड़की शादी थी। घर में गहमागहमी का माहौल था। इसी बीच आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की इस घटना में शादी में देने के लिए बेड, आलमारी, कपड़ा, कुर्सी आदि जल गई।
घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रुधौली रणधीर मिश्रा ने अपने पास से लड़की के लिए दूसरा बेड, आलमारी, बड़ा व छोटा बॉक्स मंगाकर दिया। पीड़ित राम प्रसाद ने बताया कि 10 अप्रैल को भी गांव में आग लगी थी। जिसमें पूरे टोले के 12-13 घर जल गए थे। उसका भी काफी नुकसान हुआ था। तहसील की ओर से मदद का आश्वासन दिया गया था मगर अभी तक अहेतुक सहायता राशि नहीं मिली। इस बारे में तहसीलदार इरफानउल्ला खां ने बताया जांच कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।