फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cyber crime is a challenge, says adg

साइबर क्राइम बड़ी चुनौती: एडीजी

Fri, 06 May 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
cyber crime is a challenge, says adg
डीआईजी कार्यालय में एडीजी अभय कुमार प्रसाद ने रेंज के तीनों जनपदों के एसपी के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) ने बृहस्पतिवार को अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। साइबर क्राइम को चुनौती मानकर मॉनिटरिंग अफसरों को अपडेट रहने की हिदायत दी। लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अचानक एडीजी के आने की सूचना से विभाग में हड़कंप की स्थिति रही। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) अभय कुमार प्रसाद सुबह करीब 11 बजे पहुंचे। निरीक्षण गृह पर उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद समीक्षा शुरू की। आईपीसी, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट जैसे मुकदमों के विवेचना की स्थिति बेहतर पाकर पीठ थपथपाई। बस्ती जनपद की स्थिति सबसे बेहतर रही। 
विज्ञापन


खासकर हत्या, लूट, बलात्कार जैसे अपराधों के मामले में बिना लापरवाही कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीआईजी लक्ष्मी नारायण ने उन्हें तीनों जनपदों के अपराध का ब्योरा उपलब्ध कराया। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाइयों की जानकारी दी, जिससे एडीजी आश्वस्त नजर आए। एसपी बस्ती कृपाशंकर सिंह, संतकबीरनगर के शैलेश पांडेय और एसपी सिद्धार्थनगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्राड मामलों को नजर अंदाज न करें एसपी
बस्ती। एडीजी क्राइम ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में अखबार के तेवर की सराहना की और कहा कि अमर उजाला की खबरों को शासन सबसे पहले संज्ञान लेता है। समीक्षा के दौरान मिली खामियों के बावत बताया कि धोखाधड़ी खासकर साइबर फ्राड को नजर अंदाज किए जाने की बात सामने आई,जिसके लिए पुलिस अधीक्षकों को हिदायत दी गई है कि इसकी विवेचना और अन्य कार्रवाई में हीलाहवाली कतई उचित नहीं है। पुलिस द्वारा लांच किए गए नए साॅफ्टवेयर क्राइम मैपिंग सिस्टम को लागू करने पर जोर दिया। गोरखपुर में पिछले दिनों जोन स्तर पर आयोजित की गई कार्यशाला को सार्थक बताते हुए एडीजी ने साॅफ्टवेयर के मुताबिक सूचनाओं को अपलोड कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed