फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   constable beaten by querelling people

विवाद से मना करने पर युवकों ने सिपाही को पीटा

Sat, 19 Dec 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
रुधौली। शुक्रवार की देर शाम कस्बे में कुछ युवक दारू के नशे में आपस में
विज्ञापन
विवाद कर रहे थे। इसी बीच मौके पर पहुंचे एक सिपाही ने जब उन्हें रोकना चाहा तो उन युवकों ने सिपाही की ही पिटाई कर दी।

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे एसओ ने एक युवक को पकड़ा है। घटना स्थल पर एक कार भी मिली है जो सिपाही के साथ मारपीट करने वालों की बताई गई है। पुलिस उसे थाने ले आई है।

एसओ पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम कस्बे में कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे थे। इसी बीच थाने का एक सिपाही अलाउद्दीन वहां पहुंचा और उन्हें विवाद न करने को कहा। जिस पर उन लोगों ने आपस में झगड़ना छोड़ सिपाही को पीट दिया।

पुलिस ने मौके पर पकड़े गए युवक दिलीप चौधरी निवासी शंकरपुर कोतवाली बांसी जिला सिद्धार्थनगर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed