{"_id":"5772c0614f1c1b9e5879ae12","slug":"closed-found-centres-employees-will-be-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मिले केंद्रों के कर्मचारी हटेंगे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मिले केंद्रों के कर्मचारी हटेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
छह माह तक के बच्चों को कराया अन्नप्राशन
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। डीपीओ मनोज कुमार ने मंगलवार की सुबह बस्ती शहर परियोजना के आठ आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार केंद्र बंद मिले। खुले केंद्रों पर चार कर्मी अनुपस्थिति मिले। इन केंद्रों पर एक भी बच्चा नहीं पाया गया। बंद मिले केंद्रों के साथ ही कटरा के केंद्रों पर अनुपस्थित कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कटरा के चार केंद्रों पर एक भी बच्चा न मिलने के कारण कर्मियों का एक दिन का मानदेय काटा गया है।
डीपीओ मनोज कुमार मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बैरिहवां में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रो का निरीक्षण करने पहुंचे। कटरा प्रथम केंद्र पर महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुशलावती मौजूद मिली जबकि सहायिका किरन बाल अनुपस्थित पाई गई। इसी प्रकार कटरा द्वितीय केंद्र पर महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीता गुप्ता उपस्थित मिलीं, जबकि सहायिका अर्चिता भट्ट अनुपस्थित रहीं। कटरा तृतीय केंद्र पर महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा शुक्ल अनुपस्थित रहीं।
यहां सहायिका का पद रिक्त है। कटरा चतुर्थ केंद्र पर महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद रिक्त है। सहायिका सावित्री मौजूद मिली। इन सभी केंद्रों पर एक भी बच्चा नहीं मिला। इसके बाद डीपीओ प्राथमिक विद्यालय कटरा में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचे। आंगनबाड़ी केंद्र आवास विकास प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ केंद्र बंद मिले। डीपीओ ने बताया कि इससे पूर्व के निरीक्षण में भी यह केंद्र बंद पाए गए थे। इन केंद्रों पर तैनात छह आंगनबाड़ी कर्मियों के साथ ही कटरा के चार केंद्रों पर अनुपस्थित तीन आंगनबाड़ी कर्मियों की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।