फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Clashed with uncontrollable pole pickups, three dead

बेकाबू पिकअप पोल से भिड़ी, तीन मरे

Mon, 06 Jun 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Mon, 06 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Clashed with uncontrollable pole pickups, three dead
दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला
 बैरागल गांव के पेट्रोलपंप के समीप शनिवार रात बहराइच दरगाह शरीफ से लौट रहे जायरीनों से भरी पिकअप बेकाबू होकर विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसमें सवार 16 वर्षीया बालिका समेत तीन की मौत हो गई। पिकअप में सवार बाकी सभी यात्रियों को भी चोटें आईं। इनमें ड्राइवर समेत दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसे देखते हुए डॉक्टर ने दोनों को रेफर कर दिया। दुर्घटना का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

 जिले से बड़ी संख्या में गाजीमियां के अनुयायी बहराइच के सैयद सलार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाले मेले में शरीक होने गए थे। मेले में लालगंज थानाक्षेत्र केे जिभियांव निवासी मुजावर (गाजी सरकार के सेवक) मो. उमर की अगुआई में एक बस और एक पिकअप पर सवार होकर करीब सौ लोग भी गए थे। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। शनिवार को लौटते समय जब उनकी पिकअप दुबौलिया थाना क्षेत्र के सैनिया चौराहे से जैसे ही आगे बढ़ी कि अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई। घटना के समय अधिकतर यात्री नींद में थे। जब तक ड्राइवर व यात्री कुछ समझ पाते तब तक दुर्घटना हो गई। 
विज्ञापन

टक्कर होने की आवाज व घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास की रिहाइश में लोग जाग गए और कुछ लोग मौके पर पहुंचे। यात्री लहूलुहान देख उनमें से किसी ने दुबौलिया थाने को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से मुकामी पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए भेजने का प्रबंध किया। घटना में लालगंज थाना क्षेत्र के भितिहा निवासी 55 वर्षीय राम सुभाष चौधरी, जिभियांव निवासी 16 वर्षीया नाजिरा खातून पुत्री मो. उमर और कलवारी थानाक्षेत्र के देवडाड़ निवासी 50 वर्षीया सहादुलनिशा की मौत हो गई। घायलों में 20 वर्षीय पिकप ड्राइवर गोविंद निवासी मरवटिया का बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर व जिभियांव निवासी 55 वर्षीय मजीद का केजीएमसी लखनऊ में इलाज चल रहा है। दोनों जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं। इसके अलावा श्याम चंद्र, मुस्कान, अल्ताफ आदि जिला अस्पताल में भर्ती हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed