फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chefs beaten warden

रसोइयों ने वार्डेन को पीटा

Wed, 27 Jul 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 27 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chefs beaten warden
ब्लॉक मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बहादुरपुर की वार्डेन को वहां तैनात दो रसोइयों ने जमकर मारा-पीटा।
ब्लॉक मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बहादुरपुर की वार्डेन को वहां तैनात दो रसोइयों ने जमकर मारा-पीटा। गंभीर हालत में वार्डेन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वार्डेन की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर बीएसए ने छात्राओं को असुविधा से बचाने के लिए साउंघाट की वार्डेन माधवी त्रिपाठी व रसोइया को बहादुरपुर से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पर दो रसोइया तैनात हैं। दोनों के समय से काम करने को लेकर कई बार डांट-फटकार लगी लेकिन उनका रवैया नहीं बदला। बीएसए मनिराम सिंह के अनुसार बुधवार शाम को बच्चों को नाश्ता दिया जा चुका था। इसी बीच रसोइया से वार्डेन नीलम पांडेय के बीच कहासुनी होने लगी। इस पर दोनों रसोइया मिलकर वार्डेन को पीटने लगीं। बीएसए ने बताया कि दोनों रसोइया की गेट पर रखे रजिस्टर में इंट्री भी नहीं है, जबकि किसी को भी बिना इंट्री कराए आने जाने की इजाजत नहीं है। इसे लेकर बीएसए ने सिक्योरिटी गार्ड को निर्देश दिया है कि दोनों पर कार्रवाई की जा रही है। वे अब विद्यालय गेट के भीतर प्रवेश न करने पाएं।  प्रभारी निरीक्षक नगर कपिल मुनि सिंह ने बताया कि वार्डेन की हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed