{"_id":"56e85a414f1c1bcb438b46f7","slug":"cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर ठगी में दो पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर ठगी में दो पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
कपड़े उतारकर बदमाशों की धुनाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। कृषि विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति ने कोतवाली क्षेत्र के दो लोगों पर धोखाधड़ी और रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बटेला गांव निवासी चंद्रशेखर गुप्ता पुत्र स्व. मोहर प्रसाद ने आरोप लगाया है कि उन्हे कृषि विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों ने धोखाधड़ी कर उनसे 55 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद न तो नौकरी दिलाई और न ही रुपये वापस किए।
इस मामले में चंद्रशेखर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने राकेश मणि पांडेय उर्फ मुन्नू पांडेय पुत्र स्व. जगदंबिका प्रसाद, अंबरीश मणि पुत्र राकेश मणि निवासी धर्मूपुर (डिलिया) थाना कोतवाली के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले की विवेचना एसआई संतोष मिश्र को सौंपी गई है।