{"_id":"59e7946c4f1c1bd9538b824c","slug":"case-in-irrigation-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घोटालेबाजों पर दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार घोटालेबाजों पर दर्ज हुआ मुकदमा
basti
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
irrigation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। हर खेत में पानी पहुंचाने वाली प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में दो सालों में 88 लाख रुपये के घोटाले में शामिल पूर्व जिला उद्यान अधिकारी लालबहादुर मौर्य और राजमणि शर्मा, सहायक उद्यान निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव और सप्लायर्स चंद्रा एग्रो टेक के संचालक सतीशचंद्र शुक्ल के विरुद्ध कोतवाली में डीएचओ मुन्ना यादव ने गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा रात्रि साढ़े आठ बजे खुद डीएचओ ने जाकर लिखवाया।
मुकदमा दर्ज न होने पाए इसके लिए राजधानी से लेकर जिला स्तर पर प्रशासन और डीएचओ पर बहुत अधिक दबाव बनाया गया। दबाव के चलते नौ दिन बाद मुकदमा दर्ज कराया गया। यह कार्रवाई डीएम अरविंद कुमार सिंह के पहल पर हुई। यह पहला अवसर है जब एक विभाग के दो बड़े अधिकारियों और निरीक्षक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई हुई। मुकदमा दर्ज कराने की विधिक राय डीजीसी भी दे चुके थे। मुकदमा दर्ज होने के साथ गोलमाल करने वालों में खलबली मची हुई हैं। उन्हें जेल जाने का डर सताने लगा है। इस मामले में डीएम पहले ही कह चुके हैं कि दबाव चाहे जितना पड़ा मुकदमा तो हर हाल में दर्ज होगा। इस मामले में निरीक्षक पहले ही निलंबित हो चुके हैं, सप्लायर को काली सूची में डाला जा चुका है। इतना ही नहीं इसे लेकर चार अन्य फर्मों को कार्य करने से प्रतिबंधित किया जा चुका है। डीएचओ ने बताया कि डीएम के आदेश पर सभी चार आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।