{"_id":"8937ef486347308385f8b335b06e7cd4","slug":"car-collided-with-the-truck-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ट्रक से टकराई,चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ट्रक से टकराई,चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,बस्ती
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी। थाना क्षेत्र के खतमसराय गांव के पास हाइवे पर कार ओवरटेक करने के
विज्ञापन
चक्कर में कार ट्रक के पीछे फंस गई। करीब एक किलोमीटर तक कार घिसटने के बाद
कार टिकरिया गांव के पास छूटी।
इस हादसे में कार सवार लखनऊ से बिहार के वैशाली जा रहे दंपति और उनके दोनो बच्चे घायल हो गए। इन सभी को पहले सीएचसी विक्रमजोत और बाद में फैजाबाद रेफर कर दिया गया।
रविवार सुबह बिहार के वैशाली जिले के निवासी परिवार समेत लखनऊ से घर जा रहे थे।सुबह करीब छह बजे के करीब अभी वे बस्ती जिले के खतमसराय पहुंचे थे कि गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर ओवर टेक करने के चक्कर में कार ट्रक के पीछे फंसकर एक किलोमीटर तक घिसटती रही।
टिकरिया गांव के पास लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक रोका। आसपास के लोगों को देखकर चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इस हादसे में कार सवार ग्राम कुंवर बिजीपुर थाना पालीपुर जिला वैशाली (बिहार) निवासी सुधीर कुमार पुत्र सुनील कुमार, उनकी पत्नी पायल व दो जुड़वा बच्चे वैभव और अतीत गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना के बाद पहुंचे विक्रमजोत चौकी प्रभारी मानसिंह यादव ने 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए कार को ट्रक से अलग करवाकर सीएचसी विक्रमजोत भेजा। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख फैजाबाद के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।