{"_id":"5a81da864f1c1bb1208b8cb7","slug":"bull-killed-a-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले में किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांड़ के हमले में किसान की मौत
basti
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सांड़ के हमले से मरे रामकृपाल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज।
हर्रैया थाना क्षेत्र के छपिया बुजुर्ग गांव में सोमवार की सुबह सांड़ के हमले में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय डॉक्टरों की सलाह पर परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के पहले मौत हो गई।
सोमवार की सुबह करीब सात बजे छपिया बुजुर्ग गांव के रामकृपाल मौर्य छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। पहुंचने पर खेत में दो सांड़ गेहूं फसल को चरते दिखे। रामकृपाल सांड़ों को खेत से बाहर करने लगे। इस पर पलटकर सांड़ों ने रामकृपाल पर हमला बोल दिया। शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े लेकिन जब तक सांड़ उन्हें छोड़कर भागते वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। गांववालों के दौड़ने के बाद सांड़ भागे तो परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में रामकृपाल की मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर लौटे। हर्रैया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामकृपाल की शादी नहीं हुई थी। अपने भाइयों के साथ रहते थे।
पहले भी हो चुकी किसान की मौत
छावनी। पचवस गांव में नौ दिसंबर 17 को सांड़ के हमले में युवक की मौत हो गई थी। विधवा पत्नी और तीन छोटे बच्चों को सहारा देने वाला घर में कोई नहीं है। घर के सामने छप्पर में बंधी गाय को देर रात एक सांड़ परेशान कर रहा था। रामचंदर हांकने निकले तो सांड़ ने हमला बोल दिया। बरामदे में भागकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन सांड़ ने बरामदे में घुसकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोग छावनी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने रामचंदर को मृत घोषित कर दिया था।