फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   brick factory owner was demanded 5 lac

फैजाबाद के भट्ठा स्वामी से मांगी थी रंगदारी

Thu, 28 Apr 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
brick factory owner was demanded 5 lac
घायल दरोगा की जानकारी लेते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। एसपी कृपाशंकर सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आए छावनी थाना क्षेत्र के लजघटा निवासी धर्मेंद्र गुप्ता की पुलिस को तलाश थी। फैजाबाद जिले के निवासी संजय आहुूजा का छावनी थाना क्षेत्र के ग्राम कैनौना में ईंट का भट्ठा है, आहूजा से पांच लाख की रंगदारी मांगने में धर्मेंद्र वांछित था।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस फायरिंग की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले बदमाश राम कुमार यादव की भी बस्ती पुलिस को तलाश थी। वारदातें करने के बाद दोनों जिलों (बस्ती और फैजाबाद) के बीच बार-बार जगह बदल लेने से वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। बदमाशों के पास से दो पिस्टल, दो तमंचे और कुछ कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


सभी पुलिस अधिकारी पहुंचे
बस्ती। मुठभेड़ की जानकारी मिलने के कुछ ही देर बाद ही अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ रुधौली, एसडीएम आरबी सिंह सहित दुबौलिया थानाध्यक्ष जगदीप दुबे, एसओ रवींद्र सिंह, निर्भय नरायन सिंह, दद्दन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अफसरों की देखरेख में घायल दरोगा आदित्य यादव को अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है। जिले भर की पुलिस जिला अस्पताल पर जुट गई। घायल दरोगा की हालत में सुधार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed