{"_id":"586d364c4f1c1b943a159c48","slug":"break-in-and-jewelery-drug-store-robberies","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर आभूषण, दवा की दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंध लगाकर आभूषण, दवा की दुकान में चोरी
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
गनेशपुर के शंकर नगर चौराहे पर आभूषण की दुकान की चोरो ने कटा नकब।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर कस्बे में शंकर नगर चौराहे पर स्थित दो दुकानों में चोरों ने सेंध लगाकर सोने चांदी के जेवर और नगदी चुरा लिए। एक दुकान आभूषण की है जबकि दूसरी दवा की है। सीओ सिटी, एसओ और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और पीड़ित दुकानदारों से पूछताछ की।
सिक्टा निवासी रामदत्त सोनी ने शंकरनगर चौराहे पर मकान बनवाया है। मकान में ही उन्होंने आभूषण की दुकान और उसी में किराए पर दक्षिणद्वारा गांव निवासी छत्रपाल चौधरी ने मेडिकल स्टोर खोल रखा है। मंगलवार की देर शाम रामदत्त सोनी और छत्रपाल दुकान बंद कर अपने अपने गांव चले गए। सुबह जब दोनो दुकान पर पहुंचे तो पता चला कि दुकान के पिछले हिस्से में चोरों ने सेंध लगा दी है। दुकान के पिछले हिस्से की दीवार में ईंट काटकर अंदर घुसे चोरों ने आभूषण की दुकान में रखी तिजोरी का लाक तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवर चुरा लिए। वहीं दवा की दुुकान से चोरों ने दराज में रखा नकदी और मिल्क पाउडर आदि चुरा लिया।
चौकी प्रभारी आनंद ने बताया कि 100 ग्राम सोने के जेवर और दो किलोग्राम चांदी के जेवर के साथ दवा की दुकान से कुछ नकदी चोरी की बात बताई गई है। सीओ सिटी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया, वह पूरी तरह दुकान के बारे में जानते थे।