फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Boyfriend turned to her murderer

प्रेमी निकला युवती का कातिल

Wed, 21 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती Updated Wed, 21 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ अक्टूबर को युवती शव उसके मकान के पिछले हिस्से में मिला था। मंगलवार को पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार युवती की हत्या उसके प्रेमी ने   की थी।
विज्ञापन


घटना का खुलासा करते हुए एसपी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि किसी करीबी ने ही युवती की हत्या की है। युवती के गायब मोबाइल के कॉल डिटेल और जांच के आधार पर पता चला कि युवती का संबंध रघुनाथपुर निवासी सर्वेश चौधरी से था। इंटर में भी वे साथ-साथ पढ़े हैं।
विज्ञापन


इस मामले में युवक को स्कूल से एक बार निकाला भी गया था। सात अक्टूबर को सर्वेश का जन्म दिन था। रात में वह प्रेमिका से करीब दस बजे मिलने पहुंचा।

इस दौरान उसने युवती से जबरन शारीरिक संबंध भी बनाया। इससे नाराज युवती ने सर्वेश की मां के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। इससे नाराज सर्वेश ने युवती का गला घोंट दिया। एसपी के अनुसार युवती के प्राइवेट पार्ट और गले पर भी चोट पहुंचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के अनुसार मुल्जिम के पास से युवती का मोबाइल भी मिला है। वहीं गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने जुर्म कबूल लिया है। मामले में साक्ष्य संकलन और पूछताछ के आधार पर हत्या की धारा के साथ ही रेप की धारा भी बढ़ाई गई। साथ स्लाइड जांच के लिए भी भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed