फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   boy not found

घाघरा में डूबे किशोर का नहीं मिला सुराग

Sat, 20 May 2017 11:33 PM IST
बस्ती ब्यूरो
बस्ती ब्यूरो Updated Sat, 20 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
 लालगंज थाना क्षेत्र के परसांव गांव में शनिवार को भी मातम छाया रहा। गांव के दो बेटे अतुल व राधेश्याम घाघरा नदी में शुक्रवार को नहाते समय डूबे गए थे। राधेश्याम का शव तो मशक्कत के बाद शाम तीन बजे खोज निकाला, मगर अतुल के शव की तलाश शनिवार को भी पूरी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


शनिवार को गोताखोरों ने चार घंटे नदी के उन सभी संभावित स्थानों को खंगाला, जहां शव मिलने का अंदेशा था, मगर सफलता हाथ नहीं आई। वहीं मां की आंखों में आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, बेटे को न सही उसके शव की एक झलक पाने की उम्मीद अब भी लगाए हैं। पूरा गांव नदी के तट पर ही देर रात तक जुट रहा। गांव के लोग उस घड़ी को कोसते रहे जब शुक्रवार सुबह सूरज, अमित, अमन, राधेश्याम व अतुल नहाने के लिए निकले थे। नहाते समय पांचों दोस्त डूबने लगे। सूरज व राधेश्याम नदी के गहराई में चले गए, जिससे वे डूब गए। जबकि तीन को घाट बना रहे मजदूरों में बचा लिया। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद पूरा गांव नदी तट पर उमड़ पड़ा। इसी बीच पुलिस को भी सूचना मिली वह भी बानपुर के गोताखोरों के साथ मौके पर जा पहुंची। राधेश्याम का शव तो ढूंढ लिया, मगर अतुल का कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार को भी चौकी प्रभारी राम प्रकाश नौ गोताखोरों की टीम लेकर नदी पर पहुंचे और उन्हें पानी में उतारा गया। इस दौरान ग्रामीण भी नाव आदि लेकर शव की तलाश में जुटे रहे, मगर शव ढूंढा नहीं जा सका। मां बिंदू के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बेटे की झलक पाने की उम्मीद में वह घाघरा मइया से गुहार लगा रही थी। पुलिस के अनुसार रविवार को भी गोताखोरों की टीम तलाशी जारी रखेगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed