फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   boy murdered by beaten

जामुन बीनने गए बालक को पीटकर मार डाला

Mon, 13 Jun 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
boy murdered by beaten
मर्डऱ - फोटो : अमर उजाला
कुदरहा (बस्ती)। कलवारी थानाक्षेत्र के बेइली गांव में जामुन बीनने गए 11 वर्षीय बालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। इसीलिए पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बेइली के राजकुमार अग्रहरि की बाग में शाहिद नाम का बालक जामुन बीनने पहुंचा। इसी बीच में राजकुमार वहां जा पहुंचा और उसे जामुन बीनते देख तमतमा गया। गुस्से से लाल राजकुमार शाहिद को पकड़ कर पीटने लगा। माता आविदा खातून के अनुसार उसके बेटे शाहिद को राज कुमार ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। खबर मिलते ही गांव के तमाम लोगों के साथ वह पहुंची तो बेटे को बेहोश पड़ा देखा। आनन-फानन में उसे बहादुरपुर पीएचसी पर ले गई, जहां से फौरन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। एसओ ओम प्रकाश यादव के अनुसार मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। 
विज्ञापन


एसपी कृपाशंकर सिंह ने बताया ‌कि  बेइली गांव के चार-पांच बच्चे राज कुमार के बगीचे में जामुन तोड़ने गए। पता लगने पर राजकुमार वहां पहुंच गया तो बाकी लड़के भाग लिए लेकिन शाहिद पकड़ लिया गया। उसने पिटाई कर उसकी मां को बुला लिया। मां ने भी उसे डांटाऔर घर ले गई। वहां इसकी तबियत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई। कुछ लोग घर पहुंचने के बाद आत्महत्या की बात कह रहे हैं लेकिन ऐसा होता तो उसकी मौत तत्काल हुई होती। इसकी तस्दीक पीएम में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहिद की मौत, हत्या या आत्महत्या?
- शाहिद की मौत को लेकर गांव-क्षेत्र में दो तरह की बातें की जा रही हैं। मां ने जहां पिटाई में हत्या का आरोप लगाते हुए राजकुमार को नामजद कराया है,वहीं इस बात की भी चर्चा तेज है कि उसने आत्महत्या किया है। पहचान जाहिर न करने की शर्त पर लोगों ने बताया कि राज कुमार उसे जामुन बीनते पकड़ा। नाराज राज कुमार उलाहना देने शाहिद को लेकर उसके घर जा पहुंचा। इसी बीच वह घर जा पहुंचा और फंदा लगाकर जान दे दी। सिर्फ जामुन बीनने को लेकर हत्या होने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है।     

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed