फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bku stopped dharna

प्रशासन के आश्वासन पर माने भाकियू के लोग

Wed, 11 May 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
bku stopped dharna
भानपुर मे भाकियू के लोगों ने तहसील प्रशासन को दिया ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला
भानपुर। भाकियू टिकैत गुट के ब्लाक इकाई की ओर से रामनगर में सोमवार से विभिन्न विभागों से जुड़ीं किसान समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किए जा रहे धरने का मंगलवार को समापन हो गया। एनटी रामनगर आलोक प्रताप सिंह और बीडीओ सुशील कुमार आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। 
विज्ञापन


किसानों ने भाकियू  ब्लाक अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह के नेतृत्व में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, जल निगम, राजकीय नलकूप, विद्युत, आपूर्ति, वन विभाग, आंगनबाड़ी, लोक निर्माण विभाग, प्रधान मंत्री सड़क योजना एवं राजस्व विभाग से जुडे़ किसानों के मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन


लेकिन राजस्व और विकास विभाग को छोड़ कर एक भी विभाग के जिम्मेदार ने किसानों की समस्या सुनने की जहमत नहीं उठाई इसीलिए अन्य विभागों से कोई भी जिम्मेदार उपस्थित नही हुआ। एनटी व बीडीओं ने शीघ्र ही समस्या समाधान के लिए अन्य विभागों के साथ वार्ता कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया। इस मौके पर पटेशवरी प्रसाद श्रीवास्तव, गंगाराम चौधरी, रामचंदर सिंह, चंद्रप्रकाश, राम प्रताप चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed