{"_id":"037b9020019c7eb3da97e14165596794","slug":"biker-dead-in-an-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सल्टौआ। बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसे में बाइक
विज्ञापन
सवार किशोर की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बनगवां निवासी 16 वर्षीय अभय पुत्र रमेश अपने चचेरे भाई 18 वर्षीय अमित पुत्र रामभुआल के साथ बाइक से रमवापुर माफी गांव जा रहे थे।
सुबह छह बजे के करीब रमवापुर गांव के पास ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पुलिया से टकरा गई। इससे बाइक चला रहे अभय का सिर फट गया। वहीं बाइक पर पीछे बैठे अमित को मामूली चोटें आईं।
उसने घटना की जानकारी घर वालों को दी। घरवाले अभय को जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।