{"_id":"58bc565c4f1c1b9069e7e9db","slug":"beloved-reached-lover-house-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के घर रात में पहुंच गई प्रेमिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के घर रात में पहुंच गई प्रेमिका
basti
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलवारी।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने प्रेमी के घर शनिवार की रात उस समय पहुंच गयी जब प्रेमी के परिवार के लोग नींद में थे। जैसे ही परिवार वालों को यह पता चला। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को थाने पर ले आई। बाद में जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो कोर्ट मैरिज करने की सलाह देते हुए दोनों को घर जाने दिया।
गांव के एक परिवार के 20 वर्षीय युवक से 19 वर्षीय युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस मामले में तब नया मोड़ आ गया जब युवती अचानक देर रात युवक के घर पहुंच गई। पुलिस दोनों को साथ लेकर थाने आई। बातचीत के बाद युवक और युवती के परिवार वालों को थाने पर पुलिस ने बुलाया। युवक के परिवार वाले तो थाने पर पहुंच गए, मगर युवती के माता-पिता ने थाने पर जाने से इंकार कर दिया। बकौल युवक युवती से उसका संबंध दो वर्ष पुराना है और वे दोनों शादी करना चाहते हैं। जबकि युवती ने कहा कि हम एक साथ जीना चाहते हैं। हम बालिग हैं और अपने जीवन का फैसला लेने का अधिकार हमें है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर दोनों को थाने पर लाया गया। जांच पड़ताल में यह पुष्टि हो गई कि दोनों बालिग हैं और शादी करना चाहते हैं। सिंह के मुताबिक युवक और युवती को कोर्ट मैरिज कर साथ रहने की हिदायत के साथ उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।