फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   befor 9years robbers gang active

नौ वर्ष से कर रहे हैं ट्रक लूट की वारदात 

Tue, 17 May 2016 12:19 AM IST
basti 
basti  Updated Tue, 17 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
befor 9years robbers gang active
ट्रक लूटने वाले गैंग के सदस्य पिछले नौ वर्ष से वाहन चोरी व ट्रक लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। गैंग के गिरफ्तार सदस्यों में से केवल परवेज ही नया बताया गया है।
विज्ञापन


बस्ती के एएसपी रोहित मिश्र के अनुसार ट्रक लूट और चोरी की घटना को अंजाम देने वाला पहला गैंग प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बरिस्ता गांव निवासी जावेद का था। जो इस समय जेल में बंद है। जावेद के जेल में जाने के बाद वाहन चोरी के तकरीबन 10 गैंग बन गए है। प्रत्येक गैंग में आठ से दस सदस्य शामिल हैं। इन्हीं गैंग में से एक सरवर अली का गैंग है जो रविवार रात पुलिस की गिरफ्त में आ गया। गैंग का मुखिया सरवर अली पहली बार 2007 में प्रतापगढ़ कोतवाली से ट्रक चोरी के आरोप में जेल गया। 
विज्ञापन


जबकि उसका दूसरा साथी आशिक अली 2013 में सुल्तानपुर के कूरेभार थाने से कार चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गैंग के तीसरे साथी दिलशाद को एसटीएफ ने फरवरी 2016 में प्रतापगढ़ से दो लाख रुपये के लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। वह हाल ही में जेल से बाहर आया है। इसके अलावा लूट के ट्रकों को खरीदने के आरोप में पकड़ा गया शकील रायबरेली जिले के नसीराबाद थाने से गैंगेस्टर और ट्रक चोरी के मामले में वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed