{"_id":"5759beb74f1c1bca389c6094","slug":"attept-to-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से हमला, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से हमला, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
attack
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया। गांव में हुई कहासुनी को लेकर खार खाए युवकों ने बुधवार की रात बाजार से घर वापस जा रहे युवक पर मुरादीपुर गांव के पास धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। युवक की गुहार सुनकर पहुंचे लोगों ने हमलावरों में से एक को पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
हर्रैया थाना क्षेत्र के थान्हा खास गांव निवासी पूर्व प्रधान मुनीशलाल श्रीवास्तव के पुत्र मृणाल श्रीवास्तव का गांव के ही सत्यम पुत्र सोहन लाल से दो दिन पहले विवाद हुआ था। इससे खार खाए सत्यम ने श्यामू पुत्र श्यामलाल और शिवा पुत्र झगरू के साथ मिलकर बुधवार रात को करीब नौ बजे बाजार से घर लौट रहे मृणाल पर मुरादीपुर गांव के पास हमला कर दिया। धारदार हथियार से किए हमले से मृणाल के पैर पर वार किया गया।
मृणाल की गुहार सुनकर मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने हमलावर युवकों में शामिल सत्यम को पकड़ लिया। उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पकड़े गए युवक के पास से एक गुप्ती बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि युवक को जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल अन्य युवकों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।