फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   attacked on trader and looted Rs 90k

मार्बल व्यापारी पर हमला, 90 हजार रुपये लूूटे

Fri, 08 Jan 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बदमाशों ने मार्बल व्यापारी पर हमला कर 90 हजार रुपये लूट कर फरार
विज्ञापन
हो गए। मौके पर पहुुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि व्यापारी के साथ मारपीट हुई है। लूट की बात सही नहीं है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

रौता चौराहे पर अमरूतहिया मोड़ के पास व्यापारी प्रदीप अग्रहरि की अग्रहरि इंटरप्राइजेज के नाम से दुकान है। वह मार्बल के बड़े कारोबारी हैं। प्रदीप के मुताबिक,  उन्हें रुपयों की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने अपनी दुकान पर काम करने वाले किशन को एचडीएफसी बैंक भेजा और खुद वह आईडीबीआई बैंक की शाखा में रकम लेने चले गए।

दोपहर साढ़े तीन बजे के आस-पास उनकी दुकान में काम करने वाला किशन 40 हजार रुपये और वह खुद 50 हजार रुपये निकालकर जैसे ही दुकान पर पहुंचे। तभी पीछे से करीब दस लोगों ने उन पर और उनके नौकर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से मारने-पीटने लगे। उनकी जेब से 50 हजार और किशन से 40 हजार रुपये छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

व्यापारी पर हमला और लूट की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर कोतवाल सच्चिदानंद, कटरा चौकी इंचार्ज पंकज पांडेय, रौता चौकी इंचार्ज दलजीत राव पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।

मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। यह सही है, जिसने हमला किया है, वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसकी पहचान कर ली गई है। उसके साथ और कौन लोग थे, सकी जानकारी जुटाई जा रही है। मगर लूट की बात सही नहीं है। बताया कि व्यापारी के साथ मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed