{"_id":"58af2ada4f1c1b6f1cb243a8","slug":"attack-on-samajwadi-party-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार से लौटे सपा समर्थकों पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रचार से लौटे सपा समर्थकों पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fight
हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करके शहर लौट रहे सपा प्रत्याशी समर्थकों को बीच हाईवे पर घेरकर मारपीट हुई। जिसमें दो युवक घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। विवाद के दौरान कार के शीशे तोड़ डाले गए और आइंदा क्षेत्र में प्रचार न करने की धमकी दी गई।
पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के चैनपुरवा निवासी नीरज शुक्ल ने छावनी पुलिस को तहरीर दी है कि चौकड़ी टोल प्लाजा से तीन किमी पहले लग्जरी कार व कई बाइक पर सवार 25-28 लोग पहुंचे और उन्हें घेर लिया। नारे लगाने का आरोप लगाते हुए कहासुनी होने लगी। इस बीच हुई धक्का-मुक्की में कार के शीशे तोड़ दिए गए। प्रचार न करने की धमकी देते हुए मारपीट की। नीरज शुक्ल का कहना है कि वह बस्ती शहर के पास से सपा का प्रचार करने आए थे। लौटते समय सुनियोजित ढंग से उन पर हमला किया गया। जिसमें गाड़ी का चालक गुड्डू भी घायल हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद गुड्डू को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
बृहस्पतिवार को हुई हर्रेया क्षेत्र में इस घटना के बाद लोग सहम गए हैं। उन्हें साल भर पहले पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा की याद ताजा हो गई। एसपी शैलेश पांडेय का कहना है कि चुनाव आयोग के मानकों के भीतर प्रचार करने में बाधा खड़ी करना अनुचित है। जो भी ऐसा करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।