{"_id":"5741fca84f1c1b4648690a22","slug":"assault-at-sleeing-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोए शख्स पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोए शख्स पर जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिहारा गांव मंे चाकू के हमले में घायल राम तेज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। हर्रैया थाने के बिहरा गांव में बीती रात घर के सामने सो रहे शख्स पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। चाकू के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों की गुहार पर गांव के कई लोग जुटे, घेराबंदी के बाद भी बदमाश भागने में सफल रहे। परिवार के लोगों ने सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना का कारण एक रिश्तेदार से विवाद बताया जा रहा है।
कप्तानगंज थाने के गढ़हा गौतम गांव के राम तेज शर्मा सालों से हर्रैया थाने के बिहरा गांव अपनी ससुराल में रहते हैं। बीती रात राम तेज घर के सामने सो रहे थे। शनिवार रात 11.30 पर अचानक चाकू ने किसी ने हमला कर दिया। राम तेज के मुताबिक, बदमाशों ने पहले उनके गले पर चाकू घोंपा। जैसे ही वे अपने बचाव के लिए हाथ बढ़ाये, उनके हाथ पर भी बदमाशों ने दूसरी बार हमला कर दिया। उनकी चीख पर बरामदे में सो रही उनकी पत्नी चंद्रावती जग गईं और बाहर देखा तो राम तेज शर्मा लहू लुहान हालत में पड़े थे। परिवार के लोगों ने गुहार की तो कुछ ही देर में गांव के कई लोग जुट गए।
बदमाशों को पकड़ने के लिए गांववालों ने घेराबंदी की लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर बदमाश भागने में सफल रहे। गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल राम तेज को सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया। घटना को लेकर पूरा परिवार दहशत में है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
एसओ हर्रैया ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। तहरीर में एक रिश्तेदार की बारे में लिखा गया है छानबीन के करके मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।