फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   arrived dead body

डेढ़ माह बाद सऊदी अरब से पहुंचा शव

Sat, 18 Jun 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
arrived dead body
माझा निवासी संतोष की सऊदी अरब में मौत के डेढ़ महीने बाद शव पहुंचने पर कोहराम मच गया। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के माझा निवासी संतोष की सऊदी अरब में मौत के डेढ़ महीने बाद शुक्रवार को शव उनके घर पहुंचा। गांव में ताबूत उतरते ही मानो कोहराम मच गया। घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की असामयिक मौत से परिवार टूट चुका है। गांव व पास पड़ोस के लोग उन्हें ढांढस बंधाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनकी वेदना देखकर हर कोई द्रवित है। 
विज्ञापन


घर की जर्जर माली हालत सुधारने के लिए करीब दो वर्ष पहले वह सऊदी अरब गया। पिता उमाशंकर और माता सोना देवी काफी खुश थीं। उन्हें उम्मीद थी कि बेटा उनकी दशा सुधार देगा। धीरे-धीरे वह कमाकर रुपये भेजने लगा तो परिवार में खुशियां आने लगी थीं। इसी बीच एक मई को फोन के जरिए संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलते ही एक झटके में सारी खुशियां काफूर हो गईं। पत्नी अंजनी सदमे से बेहोश हो गईं। संतोष अपने पीछे बड़ी बेटी नेहा (13), दस वर्षीय बेटे शिवा व सात वर्षीय अनमोल को छोड़   गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed