{"_id":"57cdac734f1c1b255631742c","slug":"amodha-stolen-jewelery-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमोढ़ा में ज्वैलरी की दुकान में चोरी हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमोढ़ा में ज्वैलरी की दुकान में चोरी हुई
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा में सेंधकाट कर दुकान में चोरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी क्षेत्र के अमोढ़ा बाजार में रविवार रात चोरों ने एक ज्वैलरी की दुकान में नकब लगाकर सोने,चांदी के आभूषणों के अलावा पचास हजार नगदी पर अपना हाथ साफ कर दिया। पुलिस व फोरेंसिक टीम छानबीन में जुटी है। इसी दुकान में पांच माह पूर्व भी नकब लगाकर नगदी और जेवरात सहित दो लाख से ज्यादा की चोरी हुई थी। खुलासा अभी तक नहीं हो पाया।
छावनी बाजार निवासी दीपक सोनी पुत्र गोपाल सोनी की अमोढ़ा बाजार में ज्वैलरी की दुकान है। रविवार को दुकान बंद कर शाम को अपने घर चले आए। सोमवार को सुबह जब दुकान खोला तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी खुली थी। बगल की दीवार में सेंध कटी थी। दीपक ने इसकी सूचना छावनी पुलिस को दी। छावनी पुलिस के अलावा डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पहुंच कर छानबीन में जुट गई। सोने चांदी के जेवरात व नगदी सहित लगभग तीन लाख का नुकसान बताया जा रहा है।