फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   allegation of snaching at swat team

स्वाट टीम पर छिनैती का आरोप

Mon, 22 Feb 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। संतकबीरनगर के कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव के विजय प्रताप यादव
विज्ञापन
ने डीजीपी, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर बस्ती जिले की क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम पर रुपये और मोबाइल फोन छीनने के साथ ही अवैध शराब दिखाकर वाहन चालान करने का आरोप लगाया है।

विजय ने बताया है कि वह आठ जनवरी की देर रात चार पहिया गाड़ी से हर्रैया से अपने घर आ रहा था। बस्ती टोल प्लाजा के पास रसीद कटाते समय सादे वर्दी में कुछ पुलिसकर्मियों ने स्वयं को स्वाट टीम का सदस्य बताते हुए रुपये की मांग की। रुपये देने से इंकार करने पर उसकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया। कप्तानगंज थाने ले जाकर उससे रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया।

दो दिन तक थाने के लॉकअप में रखने के बाद उसकी गाड़ी में अवैध शराब दिखाते हुए उसका चालान कर दिया। जेल से रिहा होने के बाद विजय प्रताप यादव ने पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed