{"_id":"ad8ede9f6f8e38d681713c26aa59e75b","slug":"acid-attack-at-mother-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में मां-बेटे पर तेजाब फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में मां-बेटे पर तेजाब फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौर(बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के बेलहिया गांव में बृहस्पतिवार की देर रात
विज्ञापन
बरामदे में सो रहे मां-बेटे पर किसी ने तेजाब फेंक दिया। हालांकि ज्यादातर
तेजाब रजाई पर ही रह गया, कुछ छींटे मां बेेटे के चेहरे पर पड़े, जिससे
दोनों झुलस गए। दोनों का उपचार सीएचसी गौर में कराया गया। इस मामले में
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बेलहिया गांव की 50 वर्षीय नूर अमीना और उनका 10 वर्षीय पुत्र हलीम दोनों बृहस्पतिवार की रात घर के बरामदे में पुआल डालकर जमीन पर सो रहे थे। उनका आरोप है कि रात में तीन बजे के करीब उनके घर के सामने रहने वाले पट्टीदार का लड़का गुलाम हुसेन ने उन पर तेजाब फेंक दिया। उनके चेहरे झुलस गए।
इस मामले में पीड़ित नूर अमीना के पुत्र सद्दाम हुसेन ने गौर पुलिस को गुलाम हुसेन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक गौर रमेश ने कहा कि पीड़ित और आरोपी पक्ष दोनों के बीच कई वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।