फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accident on highway, 5 injured

हाईवे पर डीसीएम से टकराई मिनी बस

Mon, 08 Jan 2018 11:57 PM IST
basti
basti Updated Mon, 08 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
accident on highway, 5 injured
हादसा - फोटो : amar ujala
महराजगंज। 
विज्ञापन

हर्रैया थाना क्षेत्र के महराजगंज बिहरा गेट के निकट फोरलेन पर लखनऊ जा रही तेज रप्तार ट्रैवलर डीसीएम (मिनी ट्रक) से जा टकराई। इससे कई यात्रियों को चोटें आईं। इनमें से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। एनएचएआई की एंबुलेंस से सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। घटना के काफी देर बाद तक भी हर्रैया पुलिस नहीं पहुंची।
सोमवार को गोरखपुर से 20 यात्रियों को लेकर ट्रैवलर लखनऊ पॉलीटेक्निक के लिए निकली। दोपहर करीब सवा 12 बजे महराजगंज कस्बे पहुंची। कस्बे के बाद ट्रैवलर के आगे चल रही डीसीएम ओझागंज की ओर मुड़ने लगी। ट्रैवलर की स्पीड तेज होने के कारण चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और आगे चल रही डीसीएम में जा टकराई। हादसा होते ही डीसीएम चालक वाहन लेकर भाग निकला जबकि थोड़े ही समय बाद ट्रैवलर चालक भी मौके से भाग निकला। ट्रैवलर में सवार यात्री विनय पांडेय (20) कुशीनगर, चंद्रशेखर यादव (40) चुरेब संतकबीरनगर, कमलेश गुप्ता (35) दुबौली, लखनऊ, मीरा पांडेय (40) कुशीनगर, कुमकुम मणि त्रिपाठी (35) निवासी देवरिया गंभीर रूप से घायल हुई हैं। जबकि इनके बगल में बैठे बेटे अंशमणि त्रिपाठी (15) और 12 वर्षीय वंशमणि बाल-बाल बचे। हादसे के बाद जुटे लोगों के सहयोग से सभी घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया गया। हादसे की सूचना के बाद भी घंटों तक हर्रैया थाने की पुलिस नहीं पहुंच सकी। अन्य सभी यात्री दूसरे साधन से लखनऊ की ओर रवाना हो गए। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक कपिलमुनि सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बारे में मुझे कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

तेज गाड़ी चला रहा था चालक
बिहरा गेट के पास हुए हादसे का कारण यात्रियों ने तेज रप्तार बताया है। हादसे में घायल विनय पांडेय, कमलेश गुप्ता, मीरा पांडेय ने बताया कि ट्रैवलर सोमवार सुबह 10:25 पर गोरखपुर से चली थी और 12 बजे 100 किलोमीटर दूर महराजगंज पहुंच गई। रफ्तार तेज होने के कारण ही यह हादसा हुआ है। यात्रियों ने बताया कि चालक गोरखपुर से ही तेज स्पीड में चल रहा था। कई अन्य यात्रियों ने चालक से कंट्रोल में चलने के लिए कहा भी लेकिन वह अपने हिसाब से चलता रहा। मना करने के बाद भी स्पीड कम नहीं की। स्पीड को लेकर ही रास्ते में विवाद की नौबत भी आ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed