फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accicent dead

हाइवे पर सड़क हादसे में अधेड़ की मौत

Wed, 13 Jul 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 13 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
accicent  dead
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
थानाक्षेत्र के गौरा के पास हाईवे पर सड़क पार करते समय 48 वर्षीय व्यक्ति को तेज रफ्तार लग्जरी वाहन ने चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में उन्हें पहले सीएचसी और वहां से रेफर होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो डाक्टरों ने मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


कप्तानगंज के पास स्थित गौरा गांव में योगी के वेश में पांच-छह लोग रहते थे। भोर में सारंगी लेकर अलख जगाते हैं और हफ्ते भर बाद लोगों के घर से अनाज मांगकर इकट्ठा करते हैं। उनमें से एक सिद्धार्थनगर के खेसरा थानाक्षेत्र के मेहनौना निवासी 48 वर्षीय छोटू भी था। गांव के लोग बताते हैं कि इधर कुछ दिन पहले वह अपने घर चला गया था।  बुधवार को वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ किसी वाहन से लौटकर आया। हाईवे पर गौरा के पास वाहन से तीनों उतरे। सड़क पार करते समय बाकी दोनों योगी निकल गए मगर छोटू को वाहन ने चपेट में ले लिया। थानाध्यक्ष बृजेश यादव के अनुसार उसके परिवार के लोग आए थे। बिना पुलिस को सूचित किए शव लेकर घर चले गए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed