फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a youth died in miserable conditions

मुंडेरवा में युवक की संदिग्ध हाल में मौत

Sun, 26 Nov 2017 12:26 AM IST
basti
basti Updated Sun, 26 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
a youth died in miserable conditions
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
मुंडेरवा। 
विज्ञापन

क्षेत्र के गुल्हरिया सिरमा निवासी 35 वर्षीय रामछैल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सात बच्चों का पिता राम छैल मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। मगर वह नशे का आदी था। 

पत्नी का कहना है कि रामछैल शनिवार को घर से बरडाड़ बाजार जाने के लिए निकले। दोपहर बाद बरडाड़ पोखरे के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पड़ा देखकर तमाम लोग गुजरे लेकिन नशेड़ी समझकर किसी ने नहीं टोका। काफी देर बाद जब उनकी नाक से खून निकलते देेेखा तो लोग करीब गए तो किसी ने पहचान लिया। इसके बाद परिवार और गांव के लोग पहुंचे और शव लेकर गए। रामछैल के परिवार में पत्नी चंद्रकला के अलावा सात बच्चे 13 वर्षीया सोनी, 10 वर्षीया मोनी, आठ वर्षीय रोशनी, सात वर्षीय चांदनी, पांच वर्षीय नंदनी, चार वर्षीय प्रिया और दो वर्षीय प्रिंस की देखभाल करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed