फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a youth died in accident011

ट्रक की चपेट से बाइक चालक की मौत

Thu, 28 Mar 2019 11:19 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 28 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
a youth died in accident011
accident
बस्ती। संतकबीर आई हॉस्पिटल से बुधवार रात भोजन पहुंचाकर घर वापस आ रहा 25 वर्षीय युवक ट्रक की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। साथ में गए दूसरे साथी को भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अमौली निवासी 25 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र रामकुमार बुधवार रात बाइक से रामनाथ उर्फ लल्लू (32) पुत्र तमई को लेकर संतकबीर आई हॉस्पिटल भोजन लेकर गए थे। ये लोग देर रात अस्पताल से लौट रहे थे कि पटेल चौराहे के डिडौहा काली स्थान के पास ट्रक की चपेट में आ गए। तेज टक्कर लगने से अनिल गिर गए। पहिये की चपेट में आने से अनिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि रामनाथ बाइक समेत दूर जा गिरे। रामनाथ का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। आसपास के लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। अनिल कुमार की मौत की जानकारी होते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन



इकलौते सपूत की मौत से आफत में परिवार
बस्ती। संतकबीर आई हॉस्पिटल में भोजन देने गए अमौली निवासी अनिल की मौत की खबर से परिवार के लोग बदहवास हो गए तो गांव के लोग भी सदमे में आ गए। अनिल घर का इकलौता कमाऊ सपूत था। सात माह के गर्भ से हुई पत्नी बेसुध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अमौली निवासी 25 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र रामकुमार बुधवार रात बाइक से रामनाथ उर्फ लल्लू (32) पुत्र तमई को लेकर संतकबीर आई हॅास्पिटल भोजन लेकर गए थे। वापसी में ट्रक के चपेट में बाइक आने से सड़क पर गिरे अनिल पहिये से कुचल गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। साथ में गए दूसरे साथी को भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनिल बस्ती शहर में मजदूरी करते और पिता भी गांव घर में मजदूरी कर भरण-पोषण कर रहे थे। इससे पूरे परिवार का खर्च चलता था। बड़ी बहन इन्दूमी की शादी कर छोटी बहन मनीषा के विवाह की तैयारी कर रहे थे। मां की मौत 10 वर्ष पहले ही हो गई थी। अनिल कुमार की शादी पिछले वर्ष मई में हुई थी। पत्नी पिंकी भी सात माह के गर्भ से है। पत्नी रोते-रोत बेसुध हो जा रही थीं। उसकी हालत पर ढांढस बंधाने पहुंचते लोग भी फफक पड़ते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed